जम्मू एवं कश्मीर में सिम कार्ड मुद्दे पर आत्महत्या का प्रयास
ग्रामीणों के अनुसार गांदरबल जिले के चतरगुल गांव की रहने वाली तस्लीमा (23) ने कोई जहरीला पदार्थ खा लिया और उसे नाजुक स्थिति में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ऐसा उसने यह जानने के बाद किया कि उसका प्रीपेड मोबाइल फोन अब ज्यादा समय तक काम नहीं करने वाला है।
ज्ञात हो कि केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा जम्मू एवं कश्मीर में सुरक्षा कारणों से प्रीपेड मोबाइल फोन को बंद करने के निर्णय से पूरे राज्य में नाराजगी है।
सरकार के निर्णय से स्थानीय लोग, खासतौर से युवा वर्ग बुरी तरह नाराज है। स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्हें इसलिए दंडित नहीं किया जा सकता, क्योंकि प्रीपेड फोन सेवा का इस्तेमाल कभी-कभी आतंकियों द्वारा किया जाता है।
जम्मू एवं कश्मीर में 30 लाख से अधिक प्रीपेड मोबाइल फोन उपभोक्ता हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे


Click it and Unblock the Notifications