मप्र में चीतल का शिकार करने वाले 2 गिरफ्तार
मिली जानकारी के अनुसार संजय राष्ट्रीय उद्यान की सीमा में आने वाली बनारस नदी के करीब गोविंदराज गांव के क्षेत्र में शिकारियों ने जमीन में कोई जहरीला पदार्थ डाल दिया जिसको खाने के बाद चीतल व अन्य मवेशियों ने पानी पिया और उसके बाद उनकी मौत हो गई। जिस क्षेत्र की जमीन पर जहरीला रसायन डाला गया था वह उसर किस्म की जमीन है और आमतौर पर मवेशी उस जमीन को चाटते है। इसी का शिकारियों ने लाभ उठाया।
मझौली थाने के प्रभारी आर.सी. मिश्रा ने रविवार को आईएएनएस को बताया कि कुल चार चीतल और छह मवेशी मारे गए हैं। इस मामले में पुलिस ने दो शिकारियों को भी पकड़ा है। इनके पास से जहरीला रसायन भी बरामद किया गया है।
संजय राष्ट्रीय उद्यान के उप निदेशक विकास वर्मा ने आईएएनएस से चर्चा करते हुए चीतल और मवेशियों के मारे जाने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया है कि शिकारियों ने यह जहर 28 अक्टूबर को खिलाया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications