राजस्थान के हर स्कूल में दी जाएगी कंप्यूटर शिक्षा
दूसरे चरण में शीघ्र ही 2500 विद्यालयों में कम्प्यूटर लैब स्थापित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ अध्यापकों की भर्ती के आदेश दे दिए गए हैं और यह प्रक्रिया पूरी होने के बाद गांवों के स्कूलों में अध्यापकों की कमी नहीं रहेगी।
मेघवाल रविवार को चूरू के सुजानगढ़ विधानसभा क्षेत्र के गांव बाघसरा आथूणा में नवक्रमोन्नत माध्यमिक विद्यालय एवं कानूता से भासीना वाया बाघसरा तक निर्मित सड़क के उद्घाटन अवसर पर आयोजित समारोह में ग्रामीणों को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में 1900 स्कूलों को क्रमोन्नत किए जाने की प्रक्रिया चल रही है। उन्होंने कहा कि सरकार गांवों के विकास को लेकर गंभीर है, इसलिए गांवों में आधारभूत सुविधाएं विकसित करने के विशेष प्रयास किए जा रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications