राजस्थान में कोई भूखा नहीं सोएगा : मेघवाल
मेघवाल रविवार को चूरू के सुजानगढ़ विधानसभा क्षेत्र के गांव बाघसरा आथूणा में नवक्रमोन्नत माध्यमिक विद्यालय एवं कानूता से भासीना वाया बाघसरा तक निर्मित सड़क के उद्घाटन अवसर पर आयोजित समारोह में ग्रामीणों को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने ग्रामीणों का आह्वान किया कि वे अकाल की इस घड़ी में धैर्य बनाए रखें और अकाल की विभीषिका का डटकर मुकाबला करें। उन्होंने कहा कि सरकार अकाल के समय सभी जरूरतमंद लोगों को रोजगार, पेयजल और चारा सुलभ करवाएगी और अकाल से निपटने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। उन्होंने कहा कि नरेगा में एक सौ दिन पूरे कर चुके ग्रामीणों को अकाल राहत के तहत रोजगार दिया जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications