उत्तर प्रदेश में रेलगाड़ी और ट्रक में टक्कर, 12 मरे (राउंडअप)

जिले की पुलिस अधीक्षक एन.पद्मजा ने संवाददाताओं को बताया कि दुर्घटना उस वक्त हुई जब जिले के नवाबगंज स्टेशन के पास मानवरहित रेलवे क्रासिंग पर दोपहर 1.22 बजे गोंडा की तरफ से आ रही (0441-अप) गोरखपुर-अयोध्या पैसेंजर रेलगाड़ी की एक ट्रक से भीषण टक्कर हो गई। रेलगाड़ी और ट्रक के बीच हुई टक्कर में 11 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक व्यक्ति ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

पद्मजा के मुताबिक मरने वालों में दो ट्रक सवार (चालक व खलासी) और रेलगाड़ी के 10 यात्री शामिल हैं। मृतकों की शिनाख्त कराई जा रही है। हादसे में करीब 20 लोग घायल भी हुए हैं जिन्हें जिला अस्पताल और हरपाल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

पुलिस के मुताबिक मृतकों की संख्या में इजाफा हो सकता है। घायलों में पांच की हालत गंभीर बनी हुई है। गंभीर रूपए से घायल चार लोगों को लखनऊ के ट्रामा सेंटर स्थानांतरित किया गया है। रेलगाड़ी में सवार लोग कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर अयोध्या में लगने वाले मेले में हिस्सा लेने जा रहे थे। कार्तिक पूर्णिमा मेले के कारण रेलगाड़ी यात्रियों से खचाखच भरी हुई थी। भीड़ का आलम यह था कि लोग रेलगाड़ी के फाटकों पर लटके होने के साथ-साथ छत पर भी बैठे हुए थे। पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी अमित सिंह ने संवाददाताओं से कहा कि घटना की जांच के आदेश दे दिए गये हैं।

सिंह ने कहा कि मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये मुआवजे की घोषणा की गई है। जबकि गंभीर रूप से घायलों को एक-एक लाख रुपये और मामूली रूप से घायलों को दस-दस हजार रुपये के मुआवजे की घोषणा की गई है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+