सेटलमेंट पर इजरायल का प्रस्ताव अभूतपूर्व : हिलेरी (लीड-1)

जेरूसलम, 1 नवंबर (आईएएनएस)। अमेरिका की विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने शनिवार को वेस्ट बैंक में यहूदी बस्तियों की स्थापना से जुड़ी गतिविधियों (सेटलमेंट) पर इजरायल की सहमति को अभूतपूर्व बताया है।

समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार जेरूसलम में इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के साथ एक मुलाकात के बाद हिलेरी क्लिंटन ने यह टिप्पणी की। क्लिंटन ने जोर दिया कि सेटलमेंट गतिविधियों पर पूरी तरह रोक फिलीस्तीन और इजरायल के बीच शांति वार्ता की पूर्व शर्त नहीं है।

सेटलमेंट गतिविधियों पर पूरी तरह रोक की पहले की अमेरिकी मांग से हटते हुए उन्होंने कहा कि यह कभी भी वार्ता की पूर्व शर्त नहीं वरन वार्ता का एक मुद्दा है।

इजरायल ने पहले ही तैयार हो चुके 3,000 मकानों के अलावा निर्माण गतिविधियों को रोकने पर सहमति जाहिर की है।

बेंजामिन नेतन्याहू की सरकार पहले ही सेटलमेंट गतिविधियों पर पूर्ण रोक से इंकार कर चुकी है। पहले की सरकारों की तरह वह पूर्वी जेरूसलम की स्थिति पर सौदेबाजी से भी इंकार कर चुके हैं।

नेतन्याहू और इजरायल के विदेश मंत्री एविग्डोर लिबरमैन ने शनिवार को क्लिंटन को अलग-अलग मुलाकातों में बताया कि इजरायल बिना किसी पूर्व शर्त के शांति वार्ता में शामिल होने का इच्छुक है लेकिन फिलीस्तीन ऐसा नहीं चाहता।

इससे पहले इजरायल और फिलीस्तीन के बीच शांति वार्ता बहाल करने के प्रयासों के तहत अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन शनिवार को इजरायल पहुंची।

शनिवार रात को जेरूसलम पहुंची क्लिंटन ने नेतन्याहू से मुलाकात से पहले इजरायल के रक्षा मंत्री एहुद बराक और विदेश मंत्री एविग्डोर लिबरमैन से भेंट की।

नेतन्याहू के साथ एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में क्लिंटन ने वार्ता के लिए शर्तो के महत्व को कम करने की कोशिश की और नेतन्याहू के साथ वार्ता आरंभ करने पर जोर दिया।

फिलीस्तीन के राष्ट्रपति महमूद अब्बास के साथ शनिवार सुबह अबूधाबी में एक मुलाकात के बाद क्लिंटन इजरायल पहुंची।

उल्लेखनीय है कि अब्बास ने जेरूसलम सहित वेस्ट बैंक में 'यहूदी सेटलमेंट' गतिविधियों को पूरी तरह रोकने से पहले वार्ता से इंकार किया है।

बैठक के बाद फिलीस्तीन के मुख्य वार्ताकार साएब एरेकात ने एक बयान में कहा कि शांति वार्ता आरंभ करने से पहले सभी सेटलमेंट गतिविधियों को रोकना आवश्यक है, जिन्हें इजरायल स्वाभाविक वृद्धि कहता है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+