कश्मीर में विस्फोट, 4 बच्चे घायल
जम्मू से 230 किलोमीटर दूर पुंछ जिले में लोर्टन मंडी के घर में हुए विस्फोट में दो लड़के और दो लड़कियां गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायलों को पुंछ जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विस्फोट के बारे में दो तरह की रिपोर्टे सामने आई हैं। पहली रिपोर्ट में कहा गया है कि यह एक बिना फटा हुआ मोर्टार था जिसे बच्चे ने जंगल से लाए थे। दूसरी रिपोर्ट में कहा गया कि यह इंप्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस था।
एक पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस से कहा कि पुलिस विस्फोट की प्रकृति का पता लगाने में जुटी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications