भाजपा नेता ने दी एसडीएम को जान से मारने की धमकी
भांडेर क्षेत्र के एसडीएम हरविलास राव ने रविवार को आईएएनएस को बताया कि उन्होंने शनिवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के जिलाध्यक्ष इंद्रपाल सिंह उर्फ राजू दांगी के एक डंपर को पकड़ा। डंपर में भरी गिट्टी की रायल्टी रसीद मांगने पर रसीद नहीं मिली। जब उन्होंने डंपर को जब्त किया तो उन्हें धमकी दी गई।
एसडीएम के मुताबिक उन्हें ठिकाने लगाने की बात कही जा रही है। उन्होंने अपनी जान की सुरक्षा के लिए भांडेर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। भांडेर थाने से मिली जानकारी के अनुसार राजू दांगी के खिलाफ जान से मारने की धमकी, शासकीय कार्य में बाधा और अनुसूचित जाति अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications