सार्वजनिक क्षेत्र की पांच कंपनियों को महारत्न का दर्जा मिलेगा
सार्वजनिक उद्यम विभाग (डीपीई) के सचिव भास्कर चटर्जी ने एक समारोह में कहा, "हमारा विभाग एक माह में 'महारत्न' के नाम से एक नया दर्जा जारी करेगा। यह दर्जा नवरत्न से ऊंचा होगा।"
पांच कंपनियों को महारत्न का दर्जा देने का प्रस्ताव कैबिनेट के समक्ष रखा गया है और एक माह में इसे मंजूरी मिलने की उम्मीद है।
चटर्जी ने कहा कि अभी स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एसएआईएल), तेल एवं प्राकृतिक गैस निगम(ओएनजीसी), एनटीपीसी और कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) को महारत्न का दर्जा देने के लिए सूचीबद्ध किया गया है।
अभी इन पांचों कंपनियों को नवरत्न का दर्जा मिला हुआ है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications