दिल्ली में नाइजीरियाई मृत पाया गया
नाइजीरिया के 25 वर्षीय हेनरी को मालवीय नगर स्थित उसके अपार्टमेंट में मृत पाया गया।
एक पुलिस अधिकारी ने कहा, "शव को उसके मकान मालिक द्वारा देखा गया। उसने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी।"
अधिकारी ने कहा, "जब हम घटनास्थल पर पहुंचे तो हमने उसके मुंह में झाग देखा। मादक द्रव्यों की खाली बोतलें उसके शव के आसपास पड़ी हुई थीं। युवक को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications