क्यूबा में स्वाइन फ्लू के लिए ओबामा जिम्मेदार : फिडेल कास्त्रो
समाचार एजेंसी ईएफई के अनुसार शनिवार को क्यूबा की मीडिया में प्रकाशित एक लेख में कास्त्रो ने कहा कि मेक्सिको में इस वर्ष के आरंभ में उभरा स्वाइन फ्लू शीघ्र ही कनाडा, अमेरिका और स्पेन में पहुंच गया।
जब अमेरिकी राष्ट्रपति ने अमेरिका-क्यूबा यात्रा पर लगे प्रतिबंधों को हटाया तो पर्यटकों की भारी संख्या के कारण क्यूबा में भी स्वाइन फ्लू फैल गया।
उल्लेखनीय है कि अप्रैल में ओबामा ने क्यूबा-अमेरिका यात्रा पर लगे प्रतिबंधों को हटा लिया।
कास्त्रो के अनुसार क्यूबा में स्वाइन फ्लू का वायरस यात्रियों के माध्यम से आया और शीघ्र काफी अधिक लोग इसकी चपेट में आ गए। उन्होंने दावा किया कि एक तरफ तो यात्रा प्रतिबंध हटाकर अमेरिका ने स्वाइन फ्लू के वाहकों की संख्या को बढ़ा दिया। दूसरी ओर इससे निपटने के लिए आवश्यक उपकरणों और दवाओं पर प्रतिबंध बनाए रखकर महामारी को गंभीर बना रहा है।
क्यूबा के पूर्व राष्ट्रपति ने आगे कहा कि वह यह नहीं सोचते कि अमेरिकी सरकार का यही नीयत है लेकिन यह अवश्य उसके प्रतिबंधों का ही परिणाम है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications