बिजनौर में नकली नोटों के साथ 2 गिरफ्तार
जिले के पुलिस अधीक्षक राज कुमार ने रविवार को आईएएनएस को बताया कि राजू और नाजिम को नजीराबाद कस्बे में एक होटल के पास से गिरफ्तार किया गया। इनके पास से 71 हजार 400 रुपये के जाली नोट बरामद किए गए हैं। सभी नकली नोट 100-100 रुपये के हैं।
कुमार ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त नजीबाबाद इलाके के रहने वाले हैं और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में नकली नोटों की तस्करी करने वाले एक गिरोह से जुड़े हैं। इन्होंने पूछताछ में स्वीकार किया कि ये पिछले कई सालों से इस धंधे में लिप्त हैं। उन्होंने बताया कि दोनों अभियुक्तों से पूछताछ कर इनके गिरोह और संबंधों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications