पेरु में दो नवजात जुड़वा बहनों को नहीं बचा पाए चिकित्सक
समाचार एजेंसी ईएफई ने पेरु रेडियो कार्यक्रम (आरपीपी)के हवाले से खबर दी है कि राष्ट्रीय बाल संस्थान में जुड़वा बहनों की शुक्रवार की रात मौत हो गई।
गौरतलब है कि बच्चियों की मां लोरेंजा हुआमा ने आरपीपी को बताया कि दोनों बहनों की जटिल हालत के कारण शुक्रवार रात उनकी मौत हो गई थी।
पिछले महीने पैदा हुई दोनों बहनों का मुंह और सीना आपस में जुड़ा हुआ था। चिकित्सकों ने कहा कि दोनों के महत्वपूर्ण अंग आपस में जुड़े होने के कारण उन्हें अलग नहीं किया जा सका।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications