इराक में विस्फोटों में 10 मरे, 50 घायल (लीड-2)
समाचार एजेंसी डीपीए ने पुलिस के हवाले से बताया कि दक्षिण इराकी शहर कर्बला में हुए बम विस्फोट में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई और 15 अन्य घायल हो गए।
यह हमला अल-नकीब के नजदीक किया गया है। हमले के तुरंत बाद इलाके को सील कर दिया गया।
इससे पहले हिला शहर के अल-मुसायब बाजार में हुए विस्फोट में पांच लोगों की मौत हो गई और 35 अन्य घायल हो गए। इस विस्फोट में कई दुकानों को क्षति भी पहुंची। हिला शहर बगदाद से 100 किलोमीटर दक्षिण में स्थित है।
सुरक्षाबलों ने अल-मुसायब बाजार को खाली करा दिया है। घायलों को समीप के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
दूसरी ओर पश्चिमी इराकी शहर रमादी में शनिवार देर रात आतंकवादियों ने अमेरिकी सेना के ठिकाने पर मोर्टार से हमला किया था। हालांकि हमले में किसी की मौत की पुष्टि नहीं हुई है।
उल्लेखनीय है कि अमेरिकी सेना ने इराक के शहरों से अपनी फौज को जून में हटा लिया था। 2011 के अंत तक पूरे देश से अमेरिकी सेना को हटाने की योजना है।
गौरतलब है कि पिछले सप्ताह दो ट्रकों से सरकारी भवनों को निशाना बनाकर किए गए विस्फोट में कम से कम 155 लोगों की मौत हो गई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications