साइप्रस ने सुरक्षा परिषद में भारत के दावे का समर्थन किया
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक शनिवार को राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल के सम्मान में आयोजित समारोह में साइप्रस के राष्ट्रपति देमेत्रिस क्रिस्टोफियास ने कहा कि भारत क्षेत्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बहुत महत्वपूर्ण देश है।
क्रिस्टोफियास ने कहा, "अगर सुरक्षा परिषद में सुधार होता है तो उसमें भारत स्थायी सदस्यता पाने का पूरा हकदार है।"
पाटिल ने भारत की राष्ट्रीय अकांक्षाओं की 'गहरी समझ' रखने के लिए साइप्रस को धन्यवाद दिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications