हज यात्रियों को उड़ान से दो दिन पहले पहुंचना होगा
राज्य हज कमेटी से मिली जानकारी के अनुसार रिपोर्टिग स्थल पर हज यात्रियों की एन1एच1 की जांच होगी और उन्हें इस विषयक प्रमाण पत्र दिया जाएगा। सभी हज यात्रियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने साथ पांच-पांच स्वाइन फ्लू मास्क एन-95 लेकर आएं।
हज कमेटी ने यह भी स्पष्ट किया है कि हज यात्रियों से हवाई जहाज का किराया 12 हजार रुपये ही लिया गया है। इसमें किसी प्रकार की बढ़ोतरी नहीं की गई है। प्रत्येक हज यात्री को हवाई अड्डे पर ही 2050 सऊदी रियाल दिए जाएंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications