सांसद भगोरा मंगोलिया यात्रा से लौटे
इस दौरान भगोरा ने संसदीय दल के साथ मंगोलिया की संसद के स्पीकर, डिप्टी स्पीकर, उप प्रधानमंत्री और बैंक ऑफ मंगोलिया के गर्वनर से भी भेंट की। वह मंगोलिया के सांसदों, प्रशासनिक अधिकारियों, सिविल सोसाइटी, प्राइवेट सेक्टर के प्रतिनिधियों और दानदाताओं से भी मिले और मंगोलिया में विश्व बैंक की सहायता से चल रही परियोजनाओं को देखा।
भगोरा ने शिक्षा परियोजना, शोध, पी.आर.सेंटर, खान एवं खनन, उद्योग, राजस्व प्रबंधन और वैश्विक आर्थिक संकट में मंगोलिया द्वारा किए जा रहे आर्थिक एवं विकास प्रबंधन, सुप्रशासन और सामाजिक जवाबदेही आदि का मौके पर जाकर अवलोकन किया।
इसके अतिरिक्त उन्होंने मंगोलिया की आर्थिक नीतियों पर आधारित सम्मेलन व मंगोलिया के विकास में विश्व बैंक की भूमिका विषय पर आयोजित व्याख्यानमालाओं में भी भाग लिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications