गहलोत ने दी गुरु नानक जयंती पर शुभकामनाएं
गहलोत ने अपने संदेश में कहा कि गुरु नानकदेव ने समाज में उच्च मानवीय मूल्यों की स्थापना करते हुए आडम्बर, कुरीतियों व रूढ़ियों से बचने की राह प्रशस्त की। वे ऊंच-नीच एवं भेदभाव को मिटाने, मानव मात्र को एक ही जमात मानने, ईमानदारी और मेहनत के साथ कर्तव्य निर्वहन तथा जरूरतमंदों की मदद के लिए सदैव तत्पर रहने के पक्षधर थे।
मुख्यमंत्री ने गुरु नानकदेव के उपदेश को आज भी प्रासंगिक बताते हुए कहा कि हमें इनको आत्मसात कर समाज व देश की खुशहाली और प्रगति में सतत योगदान का संकल्प लेना चाहिए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications