अण्णा हजारे और आमिर खान ने की किरण बेदी को मुख्य सूचना आयुक्त बनाने की मांग
हजारे और आमिर खान के अलावा जी टेलीविजन के मालिक सुभाष चंद्रा और मैगसेसे पुरस्कार विजेता अरविंद केजरीवाल व संदीप पांडे ने भी प्रधानमंत्री को पत्र लिख कर इस आशय की मांग की है।
सीआईसी का पद केंद्रीय सूचना आयोग के प्रमुख वजाहत हबीबुल्ला द्वारा जम्मू एवं कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के आग्रह पर राज्य सूचना आयोग के वाचडॉग की जिम्मेदारी स्वीकार किए जाने के बाद खाली हो गया है। हबीबुल्ला ने पिछले महीने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।
अरविंद केजरीवाल, संदीप पांडे और अण्णा हजारे ने प्रधानमंत्री के अलावा कांग्रेस अध्यक्ष व संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) की अध्यक्ष सोनिया गांधी को भी इस आशय का पत्र लिखा है।
उन्होंने ठीक इसी तरह का पत्र भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता लालकृष्ण आडवाणी को भी लिखा है।
प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, आडवाणी और कानून मंत्री एम.वीरप्पा मोइली के सदस्यता वाली एक समिति इस सप्ताह नए सीआईसी का चयन कर सकती है।
एक आधिकारिक सूत्र के मुताबिक एम.एम.अंसारी और ए.एन.तिवारी इस पद के मजबूत दावेदारों में से हैं। ये दोनों फिलहाल केंद्रीय सूचना आयोग में आयुक्त हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications