धूमल ने हमीर उत्सव में किया प्रदर्शनी का उद्घाटन
प्रो़ धूमल ने हमीर उत्सव के मौके पर विभिन्न विभागों एवं निगमों, स्वयंसेवी संस्थाओं तथा उपक्रमों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का दौरा भी किया। उन्होंने प्रदर्शनी में गहरी रुचि दिखाई और विभागीय प्रतिनिधियों से प्रदर्शित वस्तुओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने इस प्रदर्शनी का आयोजन करने के लिए आयोजकों को बधाई दी।
मुख्यमंत्री ने लोगों को हमीर उत्सव की बधाई देते हुए कामना की कि यह उत्सव उनके लिए मंगलकारी एवं मनोरंजनकारी हो।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications