अब दिल्ली में रहेगी रुखसाना
आधिकारिक सूत्रों ने रविवार को कहा कि रुखसाना को सोमवार तक दिल्ली भेज दिया जाएगा, जहां वह किसी सुरक्षित स्थान पर रहेंगी, क्योंकि उनकी जान पर खतरा है।
पुलिस ने आतंकियों के बीच हुई बातचीत को पकड़ा है, जिसमें उन्होंने रुखसाना और उसके परिवार के सफाए की बात कही थी। उसके बाद शुक्रवार की रात रुखसाना के घर पर गोला दागा गया था।
यद्यपि हमले में कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन पुलिस को आगे और हमले की आशंका है। पुलिस को इस बात की भी आशंका है कि आतंकी उसे राजौरी से उठाने की कोशिश कर सकते हैं। रुखसाना ने 27 सितंबर को लश्कर कमांडर अबु ओसामा को मार गिराया था।
एक पुलिस अधिकारी ने कहा, "फिलहाल मैं कह सकता हूं कि रुखसाना को दिल्ली भेजा जा रहा है। इसके अलावा अन्य कोई विवरण मैं नहीं दे सकता।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications