लूटेरों के 2 गिरोहों का भंडाफोड़, लाखों का सामान बरामद
दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने सात लोगों को गिरफ्तार किया और दिल्ली में सफदरजंग एनक्लेव, नजफगढ़, गोविंदपुरी और निजामुद्दीन में चोरी का सामान रखने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के अनुसार लूटेरों का एक गिरोह दिल्ली के विभिन्न इलाकों में स्थित कार्यालयों, शो-रूमों और घरों में चोरियां करता था जबकि दूसरे गिरोह के सदस्य लेपटाप चुराने के साथ ही विदेशी यात्रियों से यात्री चेक लूटते थे।
पुलिस के अनुसार एक गिरोह के कब्जे से चोरी के आभूषण, ब्रांडेड टाइल्स और अन्य समान बरामद किए गए जबकि दूसरे गिरोह के पास से अमेरिका, कनाडा, ब्रिटेन, और यूरोपीय देशों के 413 यात्री चेक बरामद किए गए। इसके अलावा लैपटाप और एक डेस्कटाप मॉनीटर, दो सीपीयू, और अन्य समान बरामद किए गए हैं।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि पूछताछ के दौरान गिरोह के सदस्यों ने स्वीकार किया कि नजफगढ़, जनकपुरी, पंजाबी बाग, कीर्ति नगर और गोविंदपुरी इलाके में चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications