यूएसटी ग्लोबल मनीला में शुरू करेगी कारोबार
यूएसटी केरल के टेक्नोपार्क इंफार्मेशन टेक्नालॉजी(आईटी) परिसर में कारोबार शुरू करने वाली पहली कंपनी है। बाद में कंपनी ने अपने कारोबार का विस्तार कोच्चि तक कर लिया।
यूएसटी ग्लोबल राज्य के आईटी सेक्टर में सबसे बड़ी नियोक्ता बन कर उभरी है। इसके कर्मचारियों की संख्या 3,000 से अधिक है।
रविवार को कंपनी की ओर से जारी बयान के अनुसार मनीला में कंपनी का कारोबार जनवरी से शुरू होगा।
यूएसटी अपने कुशल आईटी पेशेवरों का फायदा उठाने के लिए फिलीपींस में निवेश किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications