मुंबई के ताज होटल में ठहरकर बुश ने जताई सहानुभूति

नई दिल्ली से एक निजी विमान से शनिवार अपराह्न् मुंबई पहुंचने के बाद बुश सीधे ताज महल टॉवर व पैलेस होटल गए। बुश दूसरे बड़े अमेरिकी नेता हैं, जिन्होंने इस होटल में ठहर कर मुंबई हमले के पीड़ितों के प्रति सहानुभूति प्रकट की है।

होटल के महाप्रबंधक करमबीर कांग ने बुश की अगवानी की। कांग होटल पर हमले के दौरान अपनी पत्नी और दो बच्चों को खो चुके हैं। मुंबई हमले के दौरान 170 लोग मारे गए थे। मृतकों में छह अमेरिकी भी शामिल थे।

रविवार को होटल के कर्मचारियों के साथ बातचीत करते हुए बुश ने पिछले वर्ष 26 नवंबर को हुए हमले के पीड़ितों के प्रति अपनी सहानुभूति प्रकट की। बुश ने उम्मीद जाहिर की कि दोनों देश चरमवाद और आतंकवाद को पराजित करने के लिए आपसी सहयोग बढ़ाएंगे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+