मां-बेटे की गला रेतकर हत्या
कोतवाली थाना क्षेत्र से मिली जानकारी के अनुसार पावरखेड़ा की रेलवे कालोनी में रहने वाले प्वाइंटमैन बामन हिमाडे शनिवार की रात को अपनी पत्नी और बेटे के साथ खाना खाने के बाद ड्यूटी पर चले गए। सुबह घर पहुंचने पर बामन हिमाडे को इस घटना के बारे में पता चला।
पुलिस के अनुसार बापरा बाई (49) और उसके बेटे भरत (साढ़े तीन साल) की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या की गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications