चीन में 30.78 लाख लोगों को लगाए गए स्वाइन फ्लू के टीके
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने स्वास्थ्य मंत्रालय के सूत्रों के हवाले से खबर दी है कि चोंगकिंग निगम, अनहुई, जियांगसी और सिचुआन प्रांतों को छोड़कर देश भर में टीकाकरण अभियान की शुरुआत की गई।
गौरतलब है कि चीन में स्वाइन फ्लू के 46,000 से अधिक मामलों की पुष्टि हो चुकी है। इनमें से 90 मामलों में लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है।
विशेषज्ञों का कहना है स्वाइन फ्लू को फैलने से रोकने के लिए टीकाकरण एक प्रभावकारी रास्ता है लेकिन मौसमी बुखार के टीके स्वाइन फ्लू से सुरक्षा में कारगर नहीं होंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications