आंध्र में गरीब महिलाओं के लिए पेंशन सह बीमा योजना का शुभारंभ
मुख्यमंत्री के. रोसैया ने इस योजना का शुभारंभ किया। इस योजना के तहत स्वसहायता समूहों की महिलाओं को 60 वर्ष की उम्र के बाद कम से कम 500 रुपये प्रतिमाह पेंशन दिए जाने का प्रावधान है। इसके लिए राज्य सरकार ने जीवन बीमा निगम (एलआईसी) के साथ समझौता पत्र पर हस्ताक्षर किए हैं।
सरकारी अधिकारियों ने 60 वर्ष की हो चुकी लगभग 4.5 लाख स्वसहायता समूहों की महिलाओं की पहचान भी कर ली है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications