इस हफ्ते चंडीगढ़ में होगी वीआईपी दौरों की भरमार
वीआईपी दौरों की शुरूआत सोमवार से हो रही है। सोमवार को अलग-अलग आयोजनों में चार केंद्रीय मंत्री शामिल होंगे। मंगलवार को प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के दौरे के दौरान चंडीगढ़ पुलिस हाई अलर्ट पर रहेगी।
प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह चंडीगढ़ के एक दिवसीय दौरे के दौरान पोस्ट-ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (पीजीआईएमईआर) के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री पंजाब विश्वविद्यालय के विशेष दीक्षांत समारोह में भी शामिल होंगे।
मनमोहन सिंह पंजाब विश्वविद्यालय में एक बहुउद्देशीय सभागार की आधारशिला भी रखेंगे।
चंडीगढ़ पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा," इस हफ्ते पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों को कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। सभी सुरक्षा इंतजाम किए जा चुके हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications