आंध्र प्रदेश ने मनाई स्थापना की 53 वीं वर्षगांठ
राज्य के स्थापना दिवस के अवसर पर स्थानीय एनटीआर स्टेडियम में आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के. रोसैया ने तिरंगा झंडा फहराया। राज्य भर में रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। इन कार्यक्रमों के जरिए प्रदेश की संस्कृति का मुजाहिरा किया गया।
रोसैया ने कहा कि उनकी सरकार पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वाई. एस. राजशेखर रेड्डी के दिखाए रास्ते पर चलती रहेगी और उनके आदर्शो का पालन करेगी।
प्रमुख विपक्षी पार्टी तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा) और प्रजा राज्यम पार्टी (पीआरपी) ने भी इस अवसर पर अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए।
उधर, टीआरएस नेताओं ने आज का दिन विश्वासघात दिवस के रूप में मनाया। पार्टी के कार्यकर्ताओं ने काले झंडे दिखाकर अपना विरोध प्रदर्शन किया और कई स्थानों पर सरकारी आयोजनों में बाधा भी पहुंचाई।
टीआरएस के अध्यक्ष के. चंद्रशेखर राव ने कहा कि अलग राज्य की मांग को लेकर वह इस महीने की आखिरी सप्ताह में आमरण अनशन पर बैठेंगे। उन्होंने कहा कि तेलंगाना की जनता अब अन्याय बर्दाश्त नहीं करेगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications