अशोक चव्हाण के सरकारी आवास पर पहुंचे सत्य साईंबाबा
मुंबई, 1 नवंबर (आईएएनएस)। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण ने रविवार दोपहर अपने आध्यात्मिक गुरू सत्य साईंबाबा की अपने सरकारी आवास पर आगवानी की और उनसे आशीर्वाद लिया।
एक सरकारी अधिकारी के मुताबिक चव्हाण ने बाबा को विशेष तौर पर अपने सरकारी आवास 'वर्षा' पर आमंत्रित किया था। बाबा के आगमन के मौके पर मुख्यमंत्री आवास भगवा रंग में रंगा दिखा। मुख्यमंत्री की पत्नी अमीता और उनकी बेटियों श्रीजया और सुजया ने बाबा का स्वागत किया।
अधिकारी ने कहा, "यह कार्यक्रम बेहद निजी है। न तो सरकार की तरफ से और न ही पार्टी की तरफ से किसी को आमंत्रित किया गया है।"
सूत्रों के मुताबिक बाबा मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री आवास पर एक विशेष पूजा करेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications