चिदम्बरम ने पाकिस्तान को चेताया

चिदम्बरम ने शनिवार शाम यहां एक रैली को संबोधित करते हुए कहा, "मुंबई हमला पाकिस्तान का अंतिम दुस्साहस होना चाहिए। मैंने उसे चेतावनी दी है कि वह हमारे साथ खेल करने की कोशिश न करे।"

उन्होंने कहा कि देश पर हमला करने वाले आतंकवादियों को न सिर्फ परास्त किया जाएगा बल्कि इसका कड़ा जवाब भी दिया जाएगा। ज्ञात हो कि तीन दिन पहले ही प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने पड़ोसी देश की तरफ दोस्ती का हाथ बढ़ाते हुए पाकिस्तान से आतंकवादियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की बात कही थी।

चिदम्बरम ने कहा कि कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकारों ने नक्सलवादियों को कम आंका जिसकी वजह से आज यह समस्या गंभीर रूप ले चुकी है। उन्होंने कहा कि नक्सलियों को उनके मकसद में सफल नहीं होने दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार नक्सलवादियों से वार्ता को तैयार है लेकिन इस शर्त पर कि वे पहले हथियार छोड़ें।

उन्होंने कहा कि नक्सली आतंकवादी नहीं है क्योंकि नक्सली अपने ही देश के लोग हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+