उत्तर पूर्व के शहरों में 3जी सेवाएं शुरू करेगा बीएसएनएल
बीएसएनएल के परिचालन महाप्रबंधक देब कुमार चक्रबर्ती ने कहा, "ग्रामीण इलाकों में वाइमैक्स और वायरलेस ब्राडबैंड सर्विस जल्द शुरू की जाएगी। यह काफी हद तक 3जी सेवा के समान है।"
देब कुमार चक्रबर्ती अगरतला में शनिवार को त्रिपुरा और मेघायल में एक साथ अंतर्राष्ट्रीय दूरसंचार संघ द्वारा निर्धातिर 3जी मानक की शुरुआत के मौके पर पत्रकारों से बात कर रहे थे।
चक्रबर्ती ने कहा," बीएसएनलएल ने मार्च तक 3 जी सेवाओं द्वारा 751 शहरों को कवर करने की योजना बनाई है। 3जी सेवाएं अभी तक गुवाहाटी और गंगटोक सहित 113 शहरों में शुरू की गई है।"
त्रिपुरा के उद्योग और वाणिज्य मंत्री जितेंद्र चौधरी ने कहा अगरतला में 3जी सेवाओं की शुरुआत आर्थिक विकास को तेज करेगी और इससे सरकार को लोगों को बेहतर सेवाएं मुहैया कराने में मदद मिलेगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications