भूमि सुधारों को लेकर वाम दलों की राज्यव्यापी आंदोलन की योजना
वाम समन्वय समिति (एलसीसी) के समन्वयक जलालुद्दीन अंसारी ने आईएएनएस को बताया," भूमि सुधारों को लागू करने में नीतिश सरकार की असफलता को उजागर करने के लिए वामदल आंदोलन करेंगे।"
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई) के पूर्व सांसद अंसारी ने कहा कि बिहार सरकार के दोहरे मानदण्डों को उजागर करने के लिए वाम समन्वय समिति की बैठक में राज्यव्यापी आंदोलन करने का संकल्प लिया गया।
अंसारी ने कहा कि वाम दलों ने 16 दिसंबर को पटना में 'महा-धरना' (प्रदर्शन) का आयोजन किया है।
गौरतलब है कि पिछले माह नीतिश कुमार ने ऊंची जातियों को सुनिश्चित किया था कि उनकी जमीन सुरक्षित है और सरकार की बटाइदारों की सुरक्षा के लिए कोई नया कानून बनाने की योजना नहीं है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications