शेख हसीना ने कारखाना मालिक के खिलाफ कार्रवाई का आदेश दिया
पुलिस और श्रमिकों के बीच शनिवार को हुई झड़प में दो पुलिसकर्मियों सहित चार लोगों की मौत हो गई थी।
स्थानीय अखबार 'न्यू एज' के अनुसार बांग्लादेश परिधान निर्माता और निर्यातक संघ (बीजीएमईए) ने आरोप लगाया है कि देश के कपड़ा बाजार को प्रभावित करने के लिए दो पुलिसकर्मियों सहित चार लोगों की हत्या की गई थी।
बांग्लादेश संगबाद संस्था के अनुसार प्रधानमंत्री शेख हसीना ने गृह सचिव को तोंगी के उपनगरीय इलाके इरशाद नगर में स्थित निप्पॉन गारमेंट फैक्ट्री के मालिक के खिलाफ कार्रवाई करने का आदेश दिया है।
एक अधिकारी ने कहा कि कारखाने का मालिक श्रमिकों का एरियर और तीन महीने का वेतन दिए बिना काम करवा रहा था जो कि इस घटना का मुख्य कारण था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications