चण्डीगढ़ में इंजीनियरिंग के प्रोफेसर ने आत्महत्या की
पुलिस के अनुसार पीईसी के प्रोफेसर भूपिंदर सिंह (50) ने फांसी लगाकर जान दे दी। उनका शव पीईसी परिसर में रविवार को बरामद हुआ।
पीईसी में सिंह कंप्यूटर विज्ञान के प्रोफेसर थे। जिस वक्त सिंह ने आत्महत्या की, उस वक्त उनके घर पर कोई नहीं था।
पुलिस के अनुसार सिंह की पत्नी और उनकी बेटी गुड़गांव गई हुईं थीं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे


Click it and Unblock the Notifications