जम्मू एवं कश्मीर में आतंकवादी ढेर
पुलिस के अनुसार जम्मू से 180 किलोमीटर दूर गुलबर्ग इलाके में सेना और पुलिस ने आतंकवादियों के खिलाफ अभियान चला रखा था।
मुठभेड़ में ढेर लश्कर आतंकवादी पर रेयासी, माहोर और गुलबर्ग इलाके में हुए कई हमलों का आरोपी था। सुरक्षा बलों ने मारे गए आतंकवादी के पास से एके-47 राइफल, तीन मैगजीन और हथगोले बरामद किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications