इराक में विस्फोट में 5 मरे, 35 घायल (लीड-1)
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार अल-मुसाएब बाजार में हुए विस्फोट में कई दुकानों को क्षति भी पहुंची। हिला शहर बगदाद से 100 किलोमीटर दक्षिण में स्थित है।
सुरक्षाबलों ने अल-मुसाएब बाजार को खाली करा दिया है। घायलों को समीप के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
दूसरी ओर पश्चिमी इराकी शहर रामादी में शनिवार देर रात आतंकवादियों ने अमेरिकी सेना के ठिकाने पर मोर्टार से हमला किया था हालांकि हमले में किसी की मौत की पुष्टि नहीं हुई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications