दूसरे दौर के चुनाव का बहिष्कार: अब्दुल्ला (लीड-1)
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक अब्दुल्ला ने कहा कि वह सात नवंबर को होने वाले चुनाव में हिस्सा नहीं लेंगे। उन्होंने कहा कि देश के राजनीतिक हालात इस तरह के नहीं हैं कि यहां निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया संपन्न हो सके।
दूसरे दौरे के चुनाव के लिए अब्दुल्ला ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी और तीन कैबिनेट मंत्रियों को बर्खास्त करने की मांग रखी थी, जिसे करजई ने ठुकरा दिया था। इसके बाद ही उन्होंने चुनाव में हिस्सा नहीं लेने का फैसला किया है।
अब्दुल्ला द्वारा दूसरे दौरे के चुनाव का बहिष्कार किए जाने के बाद मैदान में अब केवल राष्ट्रपति हामिद करजई बच गए हैं।
उल्लेखनीय है कि अगस्त में हुए चुनावों के पहले दौर में धांधली के आरोप लगे थे, जिसके बाद दूसरे दौर के चुनाव की घोषणा हुई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications