बांग्लादेश में चाय की खपत बढ़ने से निर्यात में गिरावट
स्थानीय समाचार पत्र 'डेली स्टार' ने रविवार को एक औद्योगिक अध्ययन के हवाले से कहा है कि चाय की तेजी से बढ़ती खपत देश को चाय का आयातक बना सकती है और इससे यहां विश्व के चाय उत्पादक देशों में प्रति हेक्टेयर उत्पादन सबसे कम हो सकता है।
एक समय चाय का निर्यात करने वाले प्रमुख देशों जैसे कोरिया, भारत और श्रीलंका का प्रतिद्विंद्वी रहे बांग्लादेश का हाल के सालों में चाय का निर्यात 10 फीसदी तक गिर गया है।
अखबार की रिपोर्ट में कहा गया है कि देश में कुल 5.6 करोड़ किलोग्राम चाय का उत्पादन होता है जबकि घरेलू खपत 5 करोड़ किलोग्राम है।
चाय उद्योग से जुड़े लोगों का मानना है कि अगर घरेलू खपत इसी रफ्तार से बढ़ती रही तो अगले पांच या छह सालों में बांग्लादेश को चाय का आयात करना पड़ेगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications