इंडियन ऑयल डिपो अग्निकांड में मृतकों की संख्या 10 हुई
अधिकारियों का कहना है कि रविवार शाम या सोमवार सुबह तक आग थम जाएगी। दरअसल डिपो के ईंधन भंडार के पूरी तरह जलने के बाद ही आग बुझेगी।
रविवार को डिपो से दो और शव बरामद किए गए थे। शनिवार को यहां से तीन शव बरामद किए गए थे। राज्य के गृह सचिव प्रदीप सेन ने आईएएनएस से कहा, "आज हमने दुर्घटनास्थल से दो शव बरामद किए हैं।"
अभी तक बरामद शवों में पांच इंडियन ऑयल के कर्मचारी का हो सकता है। आग गुरुवार शाम करीब 7.15 बजे भड़की थी। आग ने करीबी एग्रो फूड सेंटर और पावर ग्रिड को भी अपनी चपेट में ले लिया।
शुक्रवार को पेट्रोलयम मंत्री मुरली देवड़ा ने घटना स्थल का दौरा किया और सवाई मानसिंह अस्पताल में घायलों का हाल-चाल पूछा। देवड़ा ने कहा था कि इंडियन ऑयल के डिपो में लगी आग में पूरे ईंधन को जलने देने के अलावा फिलहाल कोई अन्य विकल्प नहीं है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications