आतंकवादी हमले में 2 पुलिसकर्मियों की मौत
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, "आतंकवादियों ने श्रीनगर से चार किलोमीटर दूर कमरवारी चौक पर हवलदार मंजूर अहमद और सिपाही अब्दुल कबीर पर काफी नजदीक से हमला कर दिया।"
अधिकारी ने कहा कि दोनों पुलिसकर्मियों को घायलावस्था में अस्पताल में ले जाया गया जहां उनकी मौत हो गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications