हिमाचल से अब तक 1.2 करोड़ पेटी सेब की आपूर्ति हुई
बागवानी निदेशक गुरदेव सिंह ने रविवार को कहा," शिमला, मंडी, कल्लू और चंबा जिलों में सेब का फसल लगभग खत्म हो चुका है।
गुरदेव सिंह ने आईएएनएस को बताया," मौजूदा समय में सेब ऊंचे पवर्तो पर स्थित किन्नूर और लाहुल एवं स्पीति जिलों से आ रहा है।
किन्नूर की घाटी चांगो, रिब्बा और नांगिया और लाहुल एवं स्पीति से आ रहे अच्छी किस्मों के सेब का इन दिनों बाजार में बोलबाला है। हालांकि इन जिलों में जलवायु की स्थिति के कारण सेब का उत्पादन अन्य जगहों की अपेक्षा कम है।
सिंह के अनुसार 25 किलोग्राम की 15,000 से 20,000 पेटी सेब रोजाना अन्य राज्यों में भेजा जा रहा है।
किन्नूर के रिब्बा गांव के सुनील कोटच ने कहा," दूर दराज के कुछ इलाकों में फसल की कटाई जोरों पर है। किसान कम उत्पादन के बावजूद रिकार्ड कीमत प्राप्त कर रहे हैं और अपना माल सीधे चंडीगढ़ और दिल्ली के बाजारों में भेज रहे हैं।"
किन्नूर स्थित बागवानी विकास अधिकारी जगत नेगी का कहना है कि सेब का सीजन अगले 15 दिनों तक जारी रहेगा। बड़े व्यापारी सीधे किसानों से सेब खरीदने के लिए जिले में आए हुए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications