बिहार में 2 चिकित्सकों का अपहरण
पुलिस के अनुसार समस्तीपुर जिले के शाहपुर पटौरी इलाके से शनिवार रात से दो चिकित्सक ए.के.सहाय और संतोष कुमार लापता बताए जा रहे हैं। दोनों वैशाली जिले के निवासी हैं।
पुलिस के अनुसार दोनों चिकित्सकों को उस वक्त अगवा किया जब वे काम से लौट रहे थे। पुलिस ने चिकित्सकों की मोटरसाइकिल को बरामद कर लिया है।
पुलिस मामले की जांच कर रही है। चिकित्सकों के परिजनों को संदेह है कि संपत्ति विवाद के चलते अपहरण हुआ है।
राज्य में जनवरी से जुलाई के बीच 45 लोगों के अपहरण की सूचना है। पिछले वर्ष इसी अवधि में 32 लोगों का अपहरण हुआ था।
लगभग चार माह पूर्व बिहार सरकार ने कहा था कि वर्ष 2001 से 2009 के बीच राज्य में 2,167 बच्चों का अपहरण हुआ था, जिसमें 1,752 को मुक्त करा लिया गया। दूसरी ओर अपहरणकर्ताओं ने 75 बच्चों की हत्या कर दी, वहीं 340 अभी भी लापता बताए जा रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications