मधु कोड़ा और शिबू सोरेन के सहयोगियों के आवासों पर छापा
आयकर विभाग और प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारियों ने कोड़ा और सोरेन के निजी सचिव हरेन्द्र सिंह और एम.एन. पाल के कार्यालय और आवासों पर छापे मारे। इसके अलावा दो मीडियाकर्मी अरुप चटर्जी और प्रेम श्यानकरन के आवासों पर भी छापे मारे गए।
आयकर विभाग के निदेशक उज्जवल कुमार चौधरी ने कहा, "अरुप चटर्जी और प्रेम श्यानकरन के घर और कार्यालयों पर छापे मारे गए। अरुप गत महीने तक एक समाचार चैनल में संवाददाता थे। वह एक समाचार चैनल शुरू करने की योजान बना रहे थे। प्रेम ठेकेदार हैं और एक समाचार पत्र निकाल रहे हैं।"
शनिवार को मधु कोड़ा और उनके दो सहयोगियों के आठ विभिन्न शहरों में स्थित 70 ठिकानों पर आयकर विभाग के अधिकारियों ने छापे मारे थे।
छापामारी अभियान कोड़ा और उनके सहयोगियों विनोद कुमार सिन्हा और संजय चौधरी के आवासों पर चलाया गया। अधिकारियों को 2,000 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति का पता चला था।
अधिकारियों ने कोड़ा के रांची, जमशेदपुर, नई दिल्ली, जयपुर, कोलकाता, चाईबासा और लखनऊ में स्थित आवासों पर छापे मारे। केवल रांची में 25 जगहों पर छापे मारे गए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications