उत्तर प्रदेश में 6 छात्रों पर रैगिंग का मामला दर्ज
राजधानी लखनऊ से 300 किलोमीटर दूर गोरखपुर जिले में पूर्वाचल चिकित्सा संस्थान में बीडीएस के प्रथम वर्ष के छात्र अमित कुमार ने छह वरिष्ठ छात्रों पर आरोप लगाया है कि उन्होंने उस पर शराब पीने के लिए दबाव डाला और विरोध करने पर प्रताड़ित किया।
पुलिस निरीक्षक गजेंद्र कुमार राय ने आईएएनएस को बताया, "वरिष्ठ छात्रों ने छात्रावास में उसके कमरे के अंदर पहुंचकर उसके साथ दुर्व्यवहार किया। पिछले कुछ दिनों से वरिष्ठ छात्र अधिक हिंसात्मक हो गए थे। "
गजेंद्र कुमार राय ने कहा कि छह आरोपी छात्रों के खिलाफ भारतीय दण्ड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत आपराधिक मामला दर्ज किया गया है।
दंत चिकित्सा महाविद्यालय के निदेशक तारा चंद ने संवाददाताओं को बताया, "हमने अपने स्तर पर भी एक जांच शुरु की है। इस घटना में संलिप्त पाए जाने पर छात्रों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications