भारत, अमेरिका के शिक्षा क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने के लिए प्रयासरत

वाशिंगटन, 31 अक्टूबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की नवंबर में प्रस्तावित अमेरिकी यात्रा से पहले उच्च शिक्षा के क्षेत्र में साझेदारी को बढ़ावा देने एक औपचारिक प्रबंध तैयार करने के वास्ते भारत और अमेरिका ने वार्ता आरंभ की है।

मानव संसाधन विकास मंत्री कपिल सिब्बल ने एक संवाददाता सम्मेलन में शुक्रवार को कहा कि भारत-अमेरिका व्यापार परिषद (यूएसआईबीसी) की तर्ज पर भारत-अमेरिका शिक्षा परिषद के गठन के प्रस्ताव पर अमेरिका के शिक्षा मंत्री अर्न डंकन ने सकारात्मक प्रतिक्रिया व्यक्त की है।

सिब्बल ने बताया कि अमेरिकी विदेश राज्य मंत्री विलियम बर्न्‍स के नई दिल्ली दौरे के समय उन्होंने यूएसआईबीसी की तर्ज पर शिक्षा क्षेत्र में संबंधों को बढ़ावा देने के लिए एक संस्था का प्रस्ताव रखा था।

सिब्बल ने कहा कि उन्होंने अमेरिकी शिक्षा मंत्री डंकन के सामने भी यही प्रस्ताव रखा। डंकन ने कहा है कि हमें इसकी संभावनाओं पर विचार करना चाहिए।

सिब्बल ने कहा कि इस संबंध में वार्ता पहले से जारी है। भारतीय राजदूत मीरा शंकर इसे आगे बढ़ाएंगी और प्रधानमंत्री के दौरे से पहले इस बारे में कुछ फैसला संभव है।

सिब्बल ने बताया कि नई संस्था में दोनों देशों के शीर्ष शिक्षा संस्थानों के साथ ही व्यापार और उद्योग जगत के प्रतिनिधियों को भी शामिल किया जाएगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+