'26/11' भारत के लिए आंखें खोल देने वाली घटना : बुश (लीड-1)
शनिवार को यहां 'हिंदुस्तान टाइम्स लीडरशिप समिट' में बुश ने यह बात कही। अमेरिका में '9/11 आतंकवादी हमले' की तरह भारत के लिए '26/11' आंखें खोल देने वाली घटना थी।
राष्ट्रपति पद से हटने के बाद पहली बार भारत आए बुश ने कहा कि दोनों देशों के लिए आतंकवाद के खिलाफ जंग समान है। उन्होंने कहा, "दोनों देश कट्टरपंथियों के खिलाफ संघर्ष कर रहे हैं। कट्टरपंथी हमारी जिंदगी, हमारी दृष्टि, मानवाधिकारों से घृणा करते हैं। हमें अपने खुफिया विभागों का प्रयोग कर उनके नेटवर्क तोड़ना चाहिए।"
बुश ने कहा कि आतंकवाद से निपटने के लिए सबसे अच्छा तरीका न्याय और स्वतंत्रता के मूल्यों को बढ़ावा देना है।
उन्होंने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और कांग्रेस को चुनाव में जीत हासिल करने पर बधाई भी दी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications