बुश ने किया सुरक्षा परिषद में भारत के दावे का समर्थन
शनिवार को यहां 'हिंदुस्तान टाइम्स लीडरशिप समिट' में बुश ने कहा, "हमें संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत के लिए एक सीट की संभावना को जरूर देखनी चाहिए।"
बुश ने कहा, "विश्व में भारत एक मजबूत लोकतांत्रिक देश है। भारत सहिष्णु, शांतिपूर्ण और विभिन्न धर्मो वाला लोकतंत्र है। जलवायु परिवर्तन, ग्रीनहाउस गैसों के उत्सर्जन में कटौती जैसे क्षेत्र में भारत की भूमिका नेतृत्व करने वाले देश की है।"
बुश ने कहा कि वह भारत में 'यात्री' की तरह आए हैं उन्होंने कहा कि वह इस देश के 'प्रशंसक' हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications