हिमाचल उपचुनाव : वीरभद्र ने प्रचार की शुरुआत की
रोहड़ू और ज्वाली विधानसभा सीटों पर हो रहे उपचुनाव में कुल 11 उम्मीदवार मैदान में हैं। ये दोनों सीटें वीरभद्र सिंह और राजन सुशांत के लोकसभा चुनाव जीतने के बाद खाली हुईं।
सिंह ने कहा दोनों सीटों पर कांग्रेस आसानी से जीत दर्ज करेगी। उन्होंने कहा, "हम दोनों सीटों पर जीत के लिए आश्वस्त हैं। जनता राज्य में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के शासन से निराश है।"
कांग्रेस ने रोहड़ू से मंजीत सिंह ठाकुर और सुजान सिंह पठानिया को ज्वाली से अपना उम्मीदवार बनाया है। वहीं भाजपा ने इन दोनों सीटों से क्रमश: खुशी राम बालनाथ और बलेदव राज चौधरी को मैदान में उतारा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications