माओवादियों को हथियार पहुंचाने जा रहे 2 गिरफ्तार
राज्य के अपर पुलिस महानिदेशक (कानून-व्यवस्था) द्वितीय ए.के.जैन ने शुक्रवार को लखनऊ में संवाददाताओं को बताया कि बहराइच के रिसिया इलाके में नानपारा रोड पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने शुक्रवार को मोहम्मद शोएब और अरविंद मंडल (जिला जमोई, बिहार निवासी)को गिरफ्तार कर लिया। दोनों के कब्जे से 2 रिवाल्वर, चार तमंचे और भारी मात्रा में जिदा कारतूस बरामद किए गए हैं।
जैन ने बताया कि सूचना के आधार पर जब दोनों की घेराबंदी की गई तो वे पुलिस पर गोलीबारी करते हुए भागने लगे, लेकिन लगभग घंटे भर चली मुठभेड़ के बाद दोनों को दबोच लिया गया।
जैन के मुताबिक दोनों ने कबूल किया है कि वे बिहार के मुंगेर जिले से हथियारों की खेप नेपाल के माओवादी एरिया कमांडर भीम नेपाली को पहुंचाते रहे हैं। बरामद हथियार उसी के लिए ले जाए जा रहे थे। दोनों से पूछताछ जारी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications